किडनी कांड में बड़ा अपडेट: नोटों के बेड वाले Video में दिखने वाले अली ने किया सरेंडर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित किडनी कांड मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. ₹25 हजार के इनामी आरोपी अली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. अली वही आरोपी है जिसका नोटों के बेड पर बैठा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. सरेंडर के बाद कोर्ट ने आरोपी अली को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच लगातार जारी है.
Follow Us