कानपुर में उठी CM योगी को देश का अगला PM बनाने की मांग, देखें क्या बोले समर्थक?
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स में ‘अगली बार पीएम योगी’ का संदेश प्रमुखता से दिखाया गया है. यह मुद्दा सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. समर्थकों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश को मजबूत दिशा मिल सकती है. वहीं विपक्ष इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहा है.
Follow Us