चीनी के बढ़ते दामों से व्यापारी नाराज़, बोले- ‘सरकार अपने हाथ में ले चीनी के दाम’
चीनी के लगातार बढ़ते दामों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. कानपुर में त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों में तेजी का असर मिठाई और दूसरे खाद्य कारोबार पर भी पड़ने लगा है. कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण व्यापार करना मुश्किल हो रहा है और इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ सकता है. हाल के दिनों में कई बाजारों में चीनी के दाम 60 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गए हैं. व्यापारियों ने सरकार से चीनी के दाम नियंत्रित करने और बाजार में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.
Follow Us