जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साफ संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पहले 90 दिनों के भीतर 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाएगा. साथ ही उन्होंने जातीय जनगणना कराने का भी वादा किया. सपा प्रमुख अखिलेश ने आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे को प्रमुखता देते हुए कहा कि पार्टी कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी.

Follow Us