CM योगी के सामने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने देशी अंदाज में कोटेदारों को दिया संदेश!
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कोटेदारों को लेकर सख्त संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान ब्रजेश पाठक ने अपने देशी अंदाज में कोटेदारों से राशन वितरण में पारदर्शिता और ईमानदारी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि गरीबों तक सरकार की ओर से मिलने वाला राशन सही मात्रा में और समय पर पहुंचना चाहिए. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात दी. सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया.
Follow Us