गंगा एक्सप्रेसवे का PM करेंगे उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे, जानिए पूरी डिटेल
गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी को अब सिर्फ 6 से 7 घंटे में तय कर देगा, जो पहले 12 से 14 घंटे लगते थे. इस एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है, जहां फाइटर जेट भी उतर सकते हैं. इस मेगा प्रोजेक्ट में 7 बड़े पुल, 15 छोटे पुल, 126 रेलवे ओवरब्रिज, 18 फ्लाईओवर और 282 अंडरपास बनाए गए हैं. 36 हजार करोड़ की लागत से बना यह 6 लेन एक्सप्रेसवे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है.
Follow Us