लखनऊ अग्निकांड की कहानी, चश्मदीदों की मुंह जुबानी
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की भयावह कहानी अब चश्मदीदों की जुबानी सामने आ रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ ‘बचाओ-बचाओ’ की चीखें गूंजने लगीं. कई बच्चों ने खिड़कियों से छलांग लगाई तो कुछ ने बिजली के केबिल पकड़कर जान बचाने की कोशिश की. वहीं, धुएं से बचने के लिए बाथरूम में छिपे कई मासूम दम घुटने से काल का ग्रास बन गए.
Follow Us