पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा, बेटे ने कर दी हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में भरा
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 21 वर्षीय बेटे ने अपने पैथोलॉजी लैब संचालक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने बहन के सामने वारदात को अंजाम दिया और शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपा दिया. सिर को कार से 21 किलोमीटर दूर फेंकने की बात सामने आई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. बताया जा रहा है कि NEET और MBBS को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था.