शिक्षक ने रिश्ते को किया तार-तार,14 साल की नाबलिग को सालभर तक बनाता रहा शिकार
लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में राजाजीपुरम स्थित एक कोचिंग संस्थान के 30 वर्षीय शिक्षक विवेक तिवारी पर 14 वर्षीय छात्रा को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा-9 की छात्रा है और राजाजीपुरम स्थित निखिल क्लासेस में पढ़ाई करती है. आरोप है कि वहीं पढ़ाने वाला 30 वर्षीय शिक्षक विवेक तिवारी सोशल मीडिया के जरिए छात्रा के संपर्क में आया और धीरे-धीरे उसे झांसे में ले लिया.
Follow Us