लखनऊ अग्निकांड: 200 झुग्गियां राख, 10 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार
लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जबकि सिलेंडर धमाकों ने आग को और विकराल बना दिया. आग इतनी भयावह थी कि 10 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं. तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए और इलाके में चीख-पुकार मच गई. दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में दो बच्चों की मौत की भी खबर है.
Follow Us