लखनऊ में बैंक लोन रिकवरी एजेंट की कथित धमकियों से परेशान एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.परिवार का आरोप है कि एजेंट लगातार घर खाली करने और जबरन सेटलमेंट के लिए दबाव बना रहा था, जिससे मृतक मानसिक तनाव में थे.
लखनऊ में नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की आधुनिक तकनीकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला. डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित 3rd Edition REV Expo 2026 में ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र से जुड़ी कई कंपनियों ने अपने अत्याधुनिक उत्पाद और तकनीकें प्रदर्शित कीं. एक्सपो में सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ग्रीन एनर्जी और क्लीन मोबिलिटी से जुड़े नए समाधानों को प्रमुखता दी गई.
हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन पद को लेकर चल रहा विवाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच तक पहुंच गया है. डॉ. आमोद कुमार सचान के अधिवक्ताओं के मुताबिक, हाईकोर्ट ने अपीलीय अदालत के 8 जुलाई 2026 के आदेश को निरस्त कर मामला दोबारा सुनवाई के लिए भेज दिया है. इससे ट्रायल कोर्ट का अंतरिम आदेश प्रभावी हो गया है. सचान पक्ष का दावा है कि फिलहाल डॉ. आमोद कुमार सचान ही ट्रस्ट के अध्यक्ष और अधिकृत हस्ताक्षरी हैं. वहीं, बृज किशोर सिंह के दावों को उनके वकीलों ने भ्रामक बताया है.
लखनऊ के एक प्रतिष्ठित स्कूल में एक टीचर पर नाबालिग छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप है. प्रिंसिपल की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस वॉट्सऐप चैट सहित डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.
डॉक्टर से शुरू हुआ अशोक सिद्धार्थ का सफर विधान परिषद और राज्यसभा तक पहुंचा. कभी मायावती के बेहद करीबी नेताओं में गिने गए. फिर आकाश आनंद के ससुर बने और बीएसपी की अंदरूनी राजनीति में उनका नाम और ज्यादा चर्चा में आया. पार्टी से निकाले गए, फिर माफी और वापसी भी हुई, लेकिन अब मायावती ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह अलग होते हैं, तभी आकाश आनंद को दोबारा बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार हो सकता है.
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर-जेबकतरा गिरोह का SOG क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 1.24 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है. आरोपी प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन में दाखिल होते और भीड़भाड़ में यात्रियों की जेब व सामान पर हाथ साफ करते थे. ट्रेन के जनरल डिब्बों, ऑटो और ई-रिक्शा में सहयात्री बनकर भी वारदात की जाती थी.
बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अभी भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर पूरी तरह संन्यास लेने का मौका है. मायावती के मुताबिक, अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से दूर हो जाते हैं तो आकाश आनंद के लिए पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम करना संभव होगा, इसके बाद उनकी पुरानी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है. बुधवार को पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद राकेश वर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज अधिकारी काम करने के बजाय रील बनाने में लगे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता और अभिनेत्री जारा खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली.