राम मंदिर चोरी चढ़ावा चोरी मामले में अनिल मिश्रा के दो करीबियों पर कार्रवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है, अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो करीबियों पर कार्रवाई की गई है. रामलला के आभूषणों और श्रद्धालुओं की मूल्यवान वस्तुओं का हिसाब रखने वाले केडी तिवारी उर्फ बड़े बाबू और वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए प्रसाद व अंगवस्त्र की व्यवस्था देखने वाले बजरंग पाठक को मंदिर की व्यवस्थाओं से हटा दिया गया है. दोनों के मंदिर परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.
Follow Us