कुंभ के दौरान राम मंदिर में हुई सबसे ज्यादा चढ़ावा चोरी
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, महाकुंभ के दौरान मंदिर में सबसे अधिक चढ़ावा चोरी होने की आशंका जताई गई है. एसआईटी इस अवधि के दान, नकदी प्रबंधन, कर्मचारियों की ड्यूटी और सीसीटीवी रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि भीड़भाड़ के दौरान चोरी की घटनाएं किस स्तर पर हुईं और इसमें किन लोगों की भूमिका रही. मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.
Follow Us