राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर आर-पार, सपा विधायकों का विधानसभा में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है. बुधवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने इस मामले को लेकर विधानसभा परिसर और सदन के भीतर जोरदार प्रदर्शन किया. सपा विधायक सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी हुई, जिससे सदन का माहौल गर्म रहा. सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को उछालने का आरोप लगाया, जबकि सपा ने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया.

Follow Us