UP में नकली पनीर, मावा और घी पर बड़ा एक्शन!
उत्तर प्रदेश में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. नकली पनीर, मावा और घी की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है. टीमों ने अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं. जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले उत्पादों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और बढ़ती मांग के बीच मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है.
Follow Us