UP में भारी बारिश से कई जगह मची तबाही, अब तक 24 लोगों की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने बीते दो दिनों में व्यापक तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई जिलों में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और मकानों को नुकसान की खबरें हैं. हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने व राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन को अलर्ट पर रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाई जा रही है.
Follow Us