‘बंगाल के नतीजों से सपा की नींद उड़ी’, योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान
मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों ने सपा की नींद उड़ा दी है और इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा. मंत्री अनिल कुमार ने दावा किया कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. उन्होंने सपा की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब बीजेपी के साथ है और विपक्ष कमजोर हो चुका है.
Follow Us