अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के दौरान मचा हंगामा, जानिए क्यों?
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया. जीएमडी रोड स्थित चड्ढा कॉम्प्लेक्स में जम्मू-कश्मीर बैंक के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी थीं, लेकिन टोकन वितरण और भीड़ प्रबंधन की कमी के चलते स्थिति बेकाबू हो गई. श्रद्धालुओं ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और महिलाओं व बुजुर्गों के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए. देखते ही देखते हंगामे का माहौल बन गया. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया.
Follow Us