बुलंदशहर के ADM न्यायिक भारत राम यादव का हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के कारण लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया. नोएडा के फोर्टिस अस्पताल से रेफर होने के बाद उनका इलाज चल रहा था. दो साल से बुलंदशहर में सेवाएं दे रहे भारत यादव के निधन से जिला प्रशासन में गहरी शोक की लहर है
नोएडा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है. 1 अक्टूबर से वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) के बिना वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. जिले के सभी 113 पेट्रोल पंपों पर ऐप से PUCC की जांच होगी.
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दुखद मौत हो गई. दिल्ली से महोबा जा रही बस में करीब 35 लोग सवार थे, जिनमें से कई ने खिड़कियां तोड़कर जान बचाई. मुख्यमंत्री योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं.
ग्रेटर नोएडा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. अदालत ने बच्चों की निर्णायक गवाही के आधार पर दोनों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बच्चों ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, और पिता को इसकी जानकारी दी थी.
नोएडा में एक बीटेक छात्र ऑनलाइन प्रेमजाल का शिकार हुआ. एक शादीशुदा महिला से दोस्ती के बाद 50 लाख रुपये खर्च कर दिए. अब जब शादी की बात सामने आई तो महिला रिश्ता तोड़ने के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है.
नोएडा प्राधिकरण इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर दो नए 24/7 स्ट्रीट मार्केट विकसित कर रहा है. ये बाजार खाने-पीने के शौकीनों के लिए नया ठिकाना होंगे. यहां विभिन्न व्यंजनों के साथ हैंगआउट की सुविधा भी मिलेगी.
चंडीगढ़ के आर्मी अफसर के अंगदान से नोएडा के मरीज को नई जिंदगी की उम्मीद मिली. पहले दिल को एयरलिफ्ट कर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट लाया गया. फिर हिंडन एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए हार्ट महज 11 मिनट में फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया.
नोएडा में रिटायर्ड IAS राकेश मेहता की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े किए हैं. वे पिछले पांच सालों से अकेले रह रहे थे और पड़ोसियों से भी कम बातचीत करते थे. बीमारी और मानसिक तनाव का जिक्र सुसाइड नोट में था. जानिए राकेश मेहता की आखिरी रात कैसा रहा?