हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

नोएडा शहर की न्यूज़

5 करोड़ में छोडूंगी पीछा… ऑनलाइन इश्क में फंसा नोएडा का बीटेक छात्र

नोएडा में एक बीटेक छात्र ऑनलाइन प्रेमजाल का शिकार हुआ. एक शादीशुदा महिला से दोस्ती के बाद 50 लाख रुपये खर्च कर दिए. अब जब शादी की बात सामने आई तो महिला रिश्ता तोड़ने के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है.

खाना, शॉपिंग और हैंगआउट... नोएडा में बनेंगे 2 नए 24x7 स्ट्रीट मार्केट

नोएडा प्राधिकरण इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर दो नए 24/7 स्ट्रीट मार्केट विकसित कर रहा है. ये बाजार खाने-पीने के शौकीनों के लिए नया ठिकाना होंगे. यहां विभिन्न व्यंजनों के साथ हैंगआउट की सुविधा भी मिलेगी.

मरकर भी बचा गए एक जिंदगी! आर्मी अफसर का दिल 11 मिनट में पहुंचा नोएडा

चंडीगढ़ के आर्मी अफसर के अंगदान से नोएडा के मरीज को नई जिंदगी की उम्मीद मिली. पहले दिल को एयरलिफ्ट कर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट लाया गया. फिर हिंडन एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए हार्ट महज 11 मिनट में फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया.

रात में पत्नी से फोन पर बात, सुबह रिटायर्ड IAS राकेश मेहता का मिला शव

नोएडा में रिटायर्ड IAS राकेश मेहता की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े किए हैं. वे पिछले पांच सालों से अकेले रह रहे थे और पड़ोसियों से भी कम बातचीत करते थे. बीमारी और मानसिक तनाव का जिक्र सुसाइड नोट में था. जानिए राकेश मेहता की आखिरी रात कैसा रहा?

'हिम्मत कैसे हुई'… स्टूडेंट को 5 लाख का नोटिस भेजने पर भड़का SC

ग्रेटर नोएडा में छात्र प्रदर्शन को लेकर यूपी पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. CJP के प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन से जुड़े मामले में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया था. नोटिस में 5 लाख रुपये के निजी मुचलके और 5 लाख रुपये के दो जमानती मुचलके मांगे गए थे. सुनवाई के दौरान CJI ने सवाल किया कि स्पष्ट आदेश के बावजूद मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी करने की हिम्मत कैसे की?

पूर्व चीफ सेकेट्री ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली लाश; मचा हड़कंप

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा में आत्महत्या कर ली है. उनका शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 75 वर्षीय मेहता ने मानसिक तनाव और शारीरिक बीमारियों को आत्महत्या का कारण बताया है. उनकी पत्नी ने दरवाजा बंद पाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फाइल देखने से किसने रोका? आकृति चौधरी NSA केस में पूर्व DGP पूछे सवाल

नोएडा डीएम IAS मेघा रूपम पर आकृति चौधरी के खिलाफ गलत तरीके से एनएसए लगाने के आरोप में हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने डीएम पर जुर्माना लगाया है, जिसे उनकी सैलरी से वसूला जाएगा और सेवा रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा. पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने डीएम की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें फाइल की समीक्षा करनी चाहिए थी. यह मामला प्रशासनिक चूक का एक गंभीर उदाहरण है.

छठ पूजा में में कैसे जाएंगे अपने गांव? बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल

छठ-दिवाली पर घर जाने की चाहत रखने वालों की चिंता बढ़ गई है. UP-बिहार की ट्रेनें महीनों पहले फुल हो चुकी हैं, और हवाई किराया भी डबल है. ज्यादातर ट्रेनों में अभी से वेटिंग हो चुका है. वहीं बाकी ट्रेनों में नो रूम हो चुका है. ऐसे में दिवाली छठ पर अपने गांव जाने की चाहत रखने वालों को अब स्पेशल ट्रेनों से ही उम्मीद है.

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हुआ था शामिल, नोएडा के छात्र को 5 लाख का नोटिस

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन मामले की कार्रवाई यूपी तक पहुंच गई है. ग्रेटर नोएडा के छात्र को प्रदर्शन में शामिल होने पर 5 लाख रुपये का नोटिस जारी हुआ है. शांति भंग के आरोप में यह कार्रवाई हुई, जिसका छात्र ने खंडन किया है. वहीं, SFI ने आवाज दबाने का प्रयास बताया.

पूर्व IAS की मौत से 8 दिन पहले शादी, फिर संपत्ति पर दावा; पत्नी पर FIR

नोएडा में पूर्व IAS अधिकारी की संपत्ति पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. बेटी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से 9 लोगों पर FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद एक महिला ने फर्जी शादी कर संपत्ति हड़पने की कोशिश की. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.