नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का भारी हंगामा, भीषण जाम!
नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों ने भारी हंगामा मचा दिया. सेक्टर 62 और 63 के औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों श्रमिक सड़क पर उतर आए. उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी की और वेतन वृद्धि, बोनस तथा बेहतर काम की स्थिति की मांग की. प्रदर्शन के कारण मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हुई। पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन श्रमिकों ने सड़क खाली करने से इनकार कर दिया. श्रमिकों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा, इसलिए वे आंदोलन पर अड़े हुए हैं.
Follow Us