राम मंदिर चंदा चोरी के बीच मथुरा में उठी आवाज, दिनेश फलाहारी पर भी केस

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच के बीच अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर मंदिर के चढ़ावे और आय-व्यय की सीबीआई जांच की मांग की थी. इन आरोपों के बाद मामला नया मोड़ लेता दिखाई दिया. जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से फलाहारी महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

Follow Us