सपा MLA आशु मलिक ने कांग्रेस MP इमरान मसूद को जमकर सुनाई खरी खोटी

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आशु मलिक ने इमरान मसूद को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा और राजनीतिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान विपक्षी एकता को कमजोर करते हैं और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करते हैं. आशु मलिक ने दो टूक कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणी और अनावश्यक बयानबाजी से राजनीतिक माहौल खराब होता है.

Follow Us