अखिलेश यादव के कौन से वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल फोटो ने मचाया बवाल?
एक वॉट्सऐप ग्रुप में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया. यह ग्रुप अवैध खनन की रेकी के लिए इस्तेमाल हो रहा था, जहां सदस्य खनन स्थलों की लोकेशन शेयर करते थे. अचानक ग्रुप में अखिलेश की फोटो पोस्ट होने से सदस्यों में डर का माहौल बन गया. हालांकि सपा नेताओं ने इसे ‘राजनीति से प्रेरित साजिश’ बताया, जो पार्टी को बदनाम करने का प्रयास लगता है. इस मामले में संभल पुलिस ने ग्रुप एडमिन और सदस्यों की जांच शुरू कर दी और साइबर सेल को अलर्ट किया गया है.
Follow Us