RLD पर अखिलेश के चवन्नी वाले तंज से पश्चिमी यूपी में जाट समाज में नाराजगी!
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को लेकर दिए गए ‘चवन्नी’ वाले तंज के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. उनके बयान को लेकर जाट समाज के एक हिस्से में नाराजगी की चर्चा सामने आई है. पश्चिमी यूपी में जाट मतदाता लंबे समय से चुनावी राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं और RLD का इस समुदाय के बीच मजबूत आधार माना जाता है. ऐसे में अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं बढ़ सकती हैं.
Follow Us