CM योगी और ओवैसी के बाद अब अखिलेश भी ठोंकेगे सहारनपुर से ताल!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सहारनपुर की सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सहारनपुर से चुनावी ताल ठोकने जा रहे हैं. उनके दौरे को पश्चिमी यूपी में सपा की रणनीति और संगठन को मजबूत करने की बड़ी कोशिश माना जा रहा है. राजनीतिक दलों की बढ़ती सक्रियता से साफ है कि सहारनपुर आगामी चुनाव में प्रमुख राजनीतिक रणभूमि बनने जा रहा है. अब सभी की नजर अखिलेश यादव के दौरे और उससे मिलने वाले राजनीतिक संदेश पर टिकी है.
Follow Us