आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य केस में कई दावे किए, हिस्ट्रीशीटर कहे जाने पर क्या कहा?

सहारनपुर में टीवी9 एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी ने खुद पर लगे आरोपों और ‘हिस्ट्रीशीटर’ कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘अगर इनके हिसाब से मैं हिस्ट्रीशीटर हूं तो सबूत दिखाएं.’ साथ ही उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि आश्रम में बाढ़ पीड़ित बच्चों को लाकर उनके साथ गलत कृत्य किए जाते हैं और कई वीआईपी लोगों की आवाजाही होती है. ब्रह्मचारी ने कहा कि समय आने पर नामों का खुलासा करेंगे. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए.