जौहर यूनिवर्सिटी के साथ ही आजम खान के किन करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड!
जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कुल 10 स्थानों पर कार्रवाई की है. इनमें जौहर यूनिवर्सिटी के अलावा आजम खान और ट्रस्ट से जुड़े परिसरों को भी शामिल बताया जा रहा है. ED वित्तीय अनियमितताओं और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, टीम ने कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं. कार्रवाई के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में भी जांच जारी रही.
Follow Us