लखनऊ अग्निकांड पर क्या बोले कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद?
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गहरा दुख जताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर इमारत में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है और प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरती गई है, तो सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी. इमरान मसूद ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि अवैध निर्माण वर्षों तक कैसे चलता रहा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए.
Follow Us