चंद्रशेखर की रैली से पहले रोहिणी घावरी ने किया ऑडियो वायरल तो ये मिला जवाब!

आजाद समाज पार्टी (ASP) और भीम आर्मी की बुधवार को मुजफ्फरनगर में होने वाली महारैली की तैयारी जोरों पर है. ASP प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया गया है, जहां 50 लाख लोगों को एक साथ संविधान की शपथ दिलाने का लक्ष्य है. मध्य प्रदेश की डॉ. रोहिणी घावरी ने रैली में शामिल होने की घोषणा की. रोहिणी ने चंद्रशेखर पर शोषण का आरोप लगाते हुए वायरल ऑडियो जारी किया था, लेकिन ASP ने इसे ‘AI-जनरेटेड फर्जी’ बताया. इस पर रोहिणी ने कहा कि सच्चाई सामने लाऊंगी, लेकिन रैली में जाकर युवाओं को न्याय का संदेश दूंगी.