होमगार्ड भर्ती का पेपर UPSC जैसा टफ, अभ्यर्थियों ने कही बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने पहुंचे, जिनमें कई ऐसे भी थे जो पहले दरोगा, सिपाही और आर्मी की भर्ती परीक्षाएं दे चुके हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर UPSC और SI परीक्षा से भी ज्यादा कठिन रहा. वहीं, कई युवाओं ने बताया कि अब होमगार्ड की नौकरी को लेकर पहले से ज्यादा आकर्षण बढ़ा है, क्योंकि इसमें वेतन और सुविधाएं बेहतर हुई हैं. कुछ अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले और नौकरी के अवसरों पर भी सवाल उठाए.
Follow Us