वेज ऑर्डर में नॉनवेज निकला, सहारनपुर में बवाल
सहारनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के जरिए ऑर्डर किए गए पनीर रोल में चिकन के टुकड़े मिलने का आरोप लगा है. कपिल विहार निवासी युवक हेमंत शर्मा ने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. युवक का दावा है कि रेस्टोरेंट ने गलती मानते हुए समझौते के लिए पैसे देने की भी पेशकश की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Follow Us