US-Iran जंग और होली के पहले सड़कों पर दिखी पुलिस, क्यों करना पड़ा पैदल मार्च?
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर और आगामी होली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सहारनपुर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ शहर और देवबंद के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया. ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है.