इमरान मसूद के दामाद ने छोड़ी कांग्रेस, अखिलेश के समर्थन में क्या बोले?
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका लगा है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. लखनऊ में अखिलेश यादव ने उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई. सपा में शामिल होते ही शायान ने अपने ससुर इमरान मसूद की राजनीतिक विचारधारा से असहमति जताई. उन्होंने कहा कि अगर कोई अखिलेश यादव को घेरकर राजनीति करता है तो वह अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी की मदद करता है. शायान पहले सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं.
Follow Us