मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश और राहुल को बताया ‘दगा कारतूस’
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एक खास बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. अनिल राजभर ने दोनों नेताओं की हालिया मुलाकात पर तंज कसते हुए उन्हें ‘दगा कारतूस’ बताया और कहा कि जनता उनके राजनीतिक चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है. अनिल राजभर ने भाजपा की राजनीति का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी ‘बहुसंख्यक तुष्टिकरण’ नहीं बल्कि बहुसंख्यक समाज की भावनाओं और हितों का सम्मान करती है. मंत्री ने वाराणसी में मटन, चिकन और मछली की दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट करने के फैसले का भी समर्थन किया.
Follow Us