राजभर ने की सामाजिक समरसता रैली, 2027 चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर क्या कहा?

यूपी की सियासत में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के ‘दिल्ली फॉर्मूला’ बयान से हलचल तेज हो गई है. उन्होंने साफ कहा कि 2027 चुनाव में सीटों का बंटवारा लखनऊ या बनारस नहीं बल्कि दिल्ली से तय होगा. इस बयान के बाद सहयोगी दलों में खींचतान भी सामने आ गई है. खासकर संजय निषाद के साथ सीटों को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दबाव की राजनीति है, जिसके जरिए राजभर ज्यादा सीटें हासिल करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

Follow Us