‘हर कोई शंकराचार्य नहीं’ वाले CM योगी के बयान पर आया अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब

प्रयागराज में बसंत पंचमी स्नान को लेकर जारी विवाद में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘हर कोई शंकराचार्य नहीं’ पर तीखा जवाब दिया. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘सीएम को ये साधारण सा तथ्य भी नहीं पता कि मैं 2015 में शंकराचार्य नहीं था और ये गोरक्ष पीठाधीश्वर बने हुए हैं, योगी आदित्यनाथ को महंत की गद्दी और मुख्यमंत्री का पद दोनों रिश्तेदारी की वजह से मिली है.’