वाराणसी में कारोबारी मनीष सिंह को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी की चीख से दहल जाएगा दिल
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय कारोबारी मनीष सिंह की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उनकी कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उन्हें करीब 20 मिनट तक बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक की पत्नी अंकिता सिंह का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने तीन छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर रो-रोकर सवाल कर रही हैं. इस मामले में पुलिस ने 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर भी करीब 150 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया.
Follow Us