Varanasi के UP College में छात्रों के बीच भयंकर झड़प, एक स्टूडेंट की हत्या, क्या हुई थी बात?
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित यूपी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने बड़ा रूप ले लिया. मारपीट के दौरान एक छात्र को गोली मार दी गई, जिसे गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद कैंपस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया और तोड़फोड़ की गई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. कॉलेज प्रशासन के खिलाफ छात्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
Follow Us