सावन को लेकर बरेली में प्रशासन की सख्ती, TV9 से बातचीत में बोले DIG?

सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. TV9 से बातचीत में बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि सीसीटीवी, ड्रोन और कंट्रोल रूम के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

Follow Us