CM योगी के सामने गरजे मंत्री ओपी राजभर ने खोल दी सपा सरकार की पोल

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और गरीबों, पिछड़ों व वंचितों को न्याय नहीं मिलता था. राजभर ने दावा किया कि भाजपा सरकार में विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास की राजनीति के साथ खड़ी है.

Follow Us