हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Amit Rastogi

अमित रस्तोगी बिजनौर में रिपोर्टर हैं. एमआईटी औरगांबाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके फिल्म एवं टीवी संस्थान नई दिल्ली से टीवी पत्रकारिता की पढ़ाई की. शुरूआत डीडी न्यूज से की. फिर 2004 से 2023 तक यानी 19 सालों तक इंडिया टीवी के लिये काम किया. इस समय टीवी9 भारतवर्ष के लिए रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
Amit Rastogi

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 'डबल सैलरी' का बड़ा घोटाला सामने आया है. धामपुर के एसबीडी डिग्री कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को दो अलग-अलग कॉलेजों से एक साथ वेतन लेने के आरोप में जेल भेज दिया गया है. कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत पर इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है.

बिजनौर अब गन्ने की मैली (प्रेसमड) से CNG-PNG उत्पादन का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. चीनी मिलों के कचरे को ग्रीन एनर्जी में बदलकर प्रदूषण कम होगा और स्थानीय लोगों को बदबू व गंदगी से राहत मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, जिले में 31 अक्टूबर से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है.

बिजनौर में सपा नेता के बेटे को हरिद्वार पुलिस ने अवैध ब्लड तस्करी में गिरफ्तार किया है. वह साथियों के साथ मिलकर फर्जी ब्लड कैंप लगाकर खून को ब्लैक मार्केट में बेचता था. यह गिरोह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय था, जिसका भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

आईएएस रिंकू सिंह राही ने स्वतंत्रता दिवस पर जालौन में शहीद भगत सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने भगत सिंह को 'सबसे बड़ा बेवकूफ' बताया, जिससे सामाजिक और राजनीतिक हलकों में तीव्र रोष फैल गया है. उरई कलेक्ट्रेट सभागार में दिए इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. राही अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने अपनी बकरी स्कूल में बांधी और छात्रों से उसके लिए चारा कटवाया. यह घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है, और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले में फंड गबन के आरोप भी हैं.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक स्कूल वैन का चौंकाने वाला वीडियो वायरल है. इसमें बच्चों को वैन के भीतर ठूंस-ठूंसकर और कई को छत पर बिठाया गया है. बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर की जा रही इस लापरवाही पर अभिभावकों में गहरा आक्रोश है. लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन पर शिकंजा कसने की मांग कर रहे हैं.

बिजनौर में एक महिला को पहले पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया. इसके बाद हलाला की आड़ में जेठ ने महिला का रेप किया. आरोप है कि पीडिता को आरोपियों बंधक भी बनाए रखा था. अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अवैध संबंधों के शक में एक खूनी खेल हुआ. यहां एक महिला के ससुर, पति और देवर ने मिलकर पड़ोसी बिट्टू कश्यप की हत्या कर दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है. उधर, घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है.