ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos

ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली का उल्लास अपने चरम पर है. बरसाना के श्रीजी लाडली लाल मंदिर में भव्य 'लड्डू होली' का आयोजन हुआ, जहां लाखों श्रद्धालुओं ने राधा-रानी के प्रसाद स्वरूप लड्डुओं की वर्षा का आनंद लिया. नंदगांव के ग्वालों को फाग निमंत्रण दिया गया, अब सबकी निगाहें लठमार होली पर टिकी हैं.

ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos
मथुरा: ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया है. “सब जग होरी, जा ब्रज होरा” की कहावत को चरितार्थ करते हुए मंगलवार को बरसाना के श्रीजी लाडली लाल मंदिर में भव्य ‘लड्डू होली’ का आयोजन हुआ.
1 / 7
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos
बरसाना के श्रीजी लाडली लाल मंदिर में बसंत पंचमी से शुरू हुए 40 दिवसीय होली महोत्सव के तहत आयोजित इस उत्सव में देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने राधा-रानी के प्रसाद स्वरूप लड्डुओं की वर्षा का आनंद लिया.
2 / 7
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos
उत्सव की शुरुआत द्वापर युगीन परंपरा के निर्वहन से हुई. बरसाना की सखियां (गोस्वामी समाज की महिलाएं) गुलाल लेकर नंदगांव स्थित नंद बाबा मंदिर पहुंचीं. उन्होंने नंदगांव के ग्वालों को बरसाना आकर होली खेलने का ‘फाग निमंत्रण’ दिया.
3 / 7
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos
नंदगांव के गोस्वामी समाज ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया, जिसके बाद बधाई गायन से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया. शाम होते ही लाडली जी मंदिर का प्रांगण अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया. नंदगांव के ग्वालों ने बरसाना आकर रंग भर दिया.
4 / 7
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos
गोस्वामी समाज के लोगों ने पारंपरिक समाज गायन और ‘रसिया’ के पदों से राधा-कृष्ण के प्रेम का सजीव चित्रण किया. इसी बीच, जैसे ही मंदिर के सेवायतों ने प्रसाद रूपी लड्डुओं की बौछार शुरू की, भक्तों में उन्हें पाने की होड़ मच गई.
5 / 7
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos
हर कोई इस ‘दिव्य प्रसाद’ को पाने के लिए लालायित दिखा. इस दौरान सखी रूप धारण किए हुए भक्त और किन्नर भी ठाकुर जी की भक्ति में झूमते नजर आए. अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली विश्व प्रसिद्ध ‘लठमार होली’ पर टिकी हैं.
6 / 7
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली, लाडली जी के आंगन में बरसे लड्डू- Photos
मान्यता है कि इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए देवता भी स्वर्ग से धरती पर उतर आते हैं. जहां नंदगांव के ग्वाले अपनी ढालों से बचाव करेंगे, वहीं बरसाना की गोपियां उन पर प्रेम रूपी लाठियां बरसाएंगी. प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
7 / 7