लखनऊ के यातायात को लगेंगे पंख, कल होगा ग्रीन कॉरिडोर के द्वितीय चरण का लोकार्पण- Photos
लखनऊ को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण करेंगे. साथ ही तृतीय-चतुर्थ चरणों का शिलान्यास भी. यह परियोजना हजरतगंज, डालीगंज जैसे व्यस्त इलाकों को भीषण जाम से राहत देगी.
लखनऊ के यातायात की सुगमता को लेकर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के द्वितीय चरण का कार्य पूरा हो चुका है. इससे यातायात सुगम होगा, पर्यावरण संरक्षित रहेगा.
1 / 7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण करेंगे. 13 मार्च को दोपहर 04:30 बजे झूलेलाल वाटिका में एक भव्य समारोह में इसे जनता को समर्पित किया जाएगा.
2 / 7
इसी के साथ परियोजना के तृतीय व चतुर्थ चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा, जो लखनऊ के भविष्य की रफ्तार तय करेगा. ₹1220 करोड़ की लागत से तृतीय व चतुर्थ चरण का शिलान्यास किया जायेगा, जो पिपराघाट से किसान पथ को जोड़ेगा.
3 / 7
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ₹299 करोड़ की लागत से 13 मार्च को अब परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया जायेगा. इस चरण के अंतर्गत डालीगंज से लेकर निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक का हिस्सा आता है.
4 / 7
लगभग 7 किलोमीटर लंबे इस पुल के खुलते ही हजरतगंज, डालीगंज और निशातगंज जैसे घनी आबादी वाले और व्यस्ततम क्षेत्रों में लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी. 1 मार्च, 2024 को को ₹100 करोड़ की लागत से प्रथम चरण का लोकार्पण हुआ था.
5 / 7
ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने से पहले जिस दूरी को तय करने में घंटों लगते थे वो अब मिनटों में पूरी की जा सकेगी. अब वाहन चालक बिना किसी सिग्नल की बाधा के सीधे रिवर फ्रंट के किनारे से गोमतीनगर और समता मूलक चौक तक पहुंच सकेंगे.
6 / 7
इस परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर के एलाइनमेंट में आने वाले 166 पेड़ों को काटने के बजाय उनका प्रत्यारोपण किया गया है, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा. ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने से लखनऊ में विकास को एक नई गति मिलेगी.