20 लाख भक्त, ढोल-नगाड़े… बरसाना की लट्ठमार होली, सखियों ने पुलिसवालों को भी मारे लट्ठ- Photos

बरसाना में लट्ठमार होली का अद्भुत उत्सव शुरू हो गया है. मथुरा के इस प्रसिद्ध आयोजन में सखियों ने पुलिसकर्मियों पर लाठियां बरसाईं. ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूम रहे हैं. राधा रानी के धाम में 20 लाख से अधिक श्रद्धालु इस अनूठी परंपरा और विश्व प्रसिद्ध होली का साक्षी बनने पहुंचे हैं.

20 लाख भक्त, ढोल-नगाड़े… बरसाना की लट्ठमार होली, सखियों ने पुलिसवालों को भी मारे लट्ठ- Photos
मथुरा के बरसाना में बुधवार को प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जा रही है. सुबह से ही बरसाना की गलियां भक्तों से भरी पड़ी हैं. हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा. अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूम रहे हैं. होली के गीत गा रहे हैं.
1 / 6
20 लाख भक्त, ढोल-नगाड़े… बरसाना की लट्ठमार होली, सखियों ने पुलिसवालों को भी मारे लट्ठ- Photos
इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसवालों के साथ महिलाओं ने लट्ठमार होली खेली. नंदगांव से आए हुरियारों का पीली पोखर पर स्वागत किया गया. हुरियारे यहां से भगवान कृष्ण के स्वरूप का ध्वजा श्रीजी मंदिर ले जाएंगे.
2 / 6
20 लाख भक्त, ढोल-नगाड़े… बरसाना की लट्ठमार होली, सखियों ने पुलिसवालों को भी मारे लट्ठ- Photos
इससे पहले मंगलवार को राधारानी (लाड़लीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी. जहां लाखों श्रद्धालुओं ने राधा-रानी के प्रसाद स्वरूप लड्डुओं की वर्षा का आनंद लिया. इस दौरान हर कोई इस ‘दिव्य प्रसाद’ को पाने के लिए लालायित दिखा.
3 / 6
20 लाख भक्त, ढोल-नगाड़े… बरसाना की लट्ठमार होली, सखियों ने पुलिसवालों को भी मारे लट्ठ- Photos
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली का उल्लास अपने चरम पर है. लट्ठमार होली देखने और खेलने के लिए 20 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं. इनमें विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC और एंटी रोमियो टीम तैनात की गई है.
4 / 6
20 लाख भक्त, ढोल-नगाड़े… बरसाना की लट्ठमार होली, सखियों ने पुलिसवालों को भी मारे लट्ठ- Photos
बरसाना राधा रानी का जन्मस्थान है. नंदगांव यानी श्रीकृष्ण का जहां बचपन बीता, वहां के हुरियारे 8Km दूर बरसाना में लट्ठमार होली खेलने आते हैं. कुंज और रंगीली गलियों से होते हुए करीब 3Km तक पैदल चलते हैं.
5 / 6
20 लाख भक्त, ढोल-नगाड़े… बरसाना की लट्ठमार होली, सखियों ने पुलिसवालों को भी मारे लट्ठ- Photos
गलियों में दोनों तरफ खड़ी हुरियारने लाठियां मारती हैं. इनसे बचने के लिए हुरियारे ढाल का सहारा लेते हैं. ऐसी मनोरम और वर्ल्ड फेमस होली देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं.
6 / 6