649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला

649वीं संत रविदास जयंती पर सीर गोवर्धनपुर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचे और भक्ति में लीन हुए. इस साल, NRI भक्तों द्वारा संत रविदास को डॉलर की माला चढ़ाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, पूरा गोवर्धनपुर क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा है.

649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर संत रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला.
1 / 7
649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला
देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचे और गुरु रविदास जी के चरणों में शीश नवाया. पूरा गोवर्धनपुर क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और उत्सव के रंगा है.
2 / 7
649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला
सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं. गुरुवाणी, शबद-कीर्तन और भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. जन्मस्थली को भव्य रूप से सजाया गया था.
3 / 7
649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला
इस वर्ष जयंती का सबसे बड़ा आकर्षण उस समय दिखा जब NRI श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी की मूर्ति को डॉलर की माला पहनाई. यह श्रद्धालुओं के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई.
4 / 7
649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला
NRI श्रद्धालुओं का कहना है कि संत रविदास जी का संदेश- समता, मानवता और सामाजिक समरसता, देश की सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया को प्रेरित करता है. इसी भाव के साथ उन्होंने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.
5 / 7
649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला
मंदिर परिसर में मौजूद भक्त इस अनोखी भेंट को गुरु रविदास जी के प्रति विदेशों में बसे श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं. वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए.
6 / 7
649वीं रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, NRI भक्तों ने चढ़ाई डॉलर की माला
पुलिस बल, स्वयंसेवक और सेवादार लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए. कुल मिलाकर सीर गोवर्धनपुर में आस्था, भक्ति और वैश्विक जुड़ाव का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया.
7 / 7