SIR अभियान का ऐसा दबाव, हार्ट अटैक से BLO ने गंवाई जान… परिवार के साथ अजय राय
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दबाव में बरेली के कैंटोनमेंट क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) राम कुमार (45 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई. 23 नवंबर को घर-घर फॉर्म वितरण करते हुए राम कुमार बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. परिवार का आरोप है कि काम का बोझ और समय की कमी ने राम कुमार को तोड़ दिया. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिले. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजन सरकार की कार्रवाई से खुश नहीं हैं… SIR से BLOs पर जानलेवा दबाव है.
Follow Us