बंगाल जीत की खुशी में BJP कार्यकर्ताओं ने बांटी झालमुड़ी, मुरादाबाद में अनोखा जश्न

मुरादाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंगाल में मिली जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया. कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर खुशी जाहिर की. इस जश्न को खास बनाने की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है. चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई थी, जिसे अब कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न से जोड़ दिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का यह अनोखा अंदाज इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Follow Us