यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच देवरिया के नाविक अभिषेक निषाद की रूसी मिसाइल हमले में दुखद मौत हो गई. मुंबई की शिपिंग एजेंसी के जरिए वह एमवी गोल्डन लियो पर कार्यरत थे. ओडेसा बंदरगाह से निकलते ही जहाज पर हमला हुआ. अभिषेक परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे.
देवरिया के एक मर्चेंट नेवी नाविक राकेश चौहान की वेनेजुएला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने गुमराह किया और दोबारा पोस्टमार्टम में पता चला कि शरीर से अंग गायब हैं. परिवार इसे हत्या और अंग चोरी का मामला बता रहा है. राकेश के पिता और पत्नी ने न्याय के लिए पीएम और जल परिवहन मंत्रालय से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड मामले आरोपी निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह बीते 4 महीने से फरार चल रही थीं. बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड करने से पहले बनाए गए वीडियो में उनकी नियुक्ति की बहाली के लिए घूस मांगने और अपमानित करने का आरोप लगाया था.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले शिवानंद चौरसिया की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हुए हमले में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पत्नी और पिता […]
देवरिया के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया सिंगापुर की एक शिपिंग कंपनी के पोत पर वेल्डर के रूप में काम करते थे. उनका पोत 9 जून को होर्मुज क्षेत्र के पास से गुजर रहा था, तभी उसपर अमेरिकी सेना ने हमला कर दिया. इस हमले में शिवानंद की जान चली गई है. मौत की सूचना मिलते ही शिवानंद के परिवार में कोहराम मच गया है.
देवरिया के बैतालपुर विकासखंड के भंडा गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर मदरसा संचालित होने का आरोप लगाया गया है. मामला सामने आने के बाद सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच कराने और अवैध मदरसा को हटाने की मांग की है.
देवरिया में एक नाबालिग लड़की लव जिहाद का शिकार हुई, जहां उसे प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया गया. फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूले गए और धर्मांतरण का दबाव बनाया गया. पीड़िता ने अपनी आपबीती अनिरुद्धाचार्य की कथा में बताई. भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के संज्ञान लेने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में 'ड्रैकुला गैंग' मासूम बच्चों से दोस्ती कर उन्हें झांसे में फंसा रहा है. यह गैंग बच्चों को डरा-धमकाकर ब्लड बैंक ले जाकर उनका खून निकलवाता है और वसूली भी करता है. एसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस खौफनाक वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.