फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के एक दिन बाद हाईस्कूल की छात्रा पारुल यादव के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्रा मंगलवार को कॉलेज में हुए प्रदर्शन के बाद से घर नहीं पहुंची. पुलिस कॉलेज और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिनमें छात्रा कुछ स्थानों पर दिखाई दी है.
फतेहपुर के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार को करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पांच घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर अतिरिक्त शुल्क वसूली, भ्रष्टाचार और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया. हाथों में तिरंगा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लेकर छात्रों ने नारेबाजी की. सूचना पर पुलिस, तहसीलदार और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) मौके पर पहुंचे.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हैटा गांव में हुई. नशे में धुत आरोपी ने ड्रोन को निशाना बनाते हुए गोली चलाई, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
फतेहपुर लूटकांड में IG प्रयागराज के आदेश पर बड़ी कार्रवाई हुई है. मामले में गंभीर लापरवाही बरतने पर दो SHO और एक चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. आरोप है कि अधिकारियों ने समय पर FIR दर्ज नहीं की, जिससे मामले में देरी हुई. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है.
फतेहपुर में प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी. शव के टुकड़े कर पहचान मिटाने का भी प्रयास किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या से पहले आरोपियों ने गूगल पर जेल और फांसी जैसी जानकारी खंगाली थी. इसी के जरिए पुलिस ने मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया.
फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ा पुलिसिया एक्शन लिया है. अपराध नियंत्रण में विफलता और प्रभावी इनपुट न देने के कारण जिले की पूरी SOG और इंटेलिजेंस टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस फैसले की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह झुलस गए. रसोई गैस लीक को हादसे की वजह बताया जा रहा है. इसमें 8 गंभीर घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मदद देने के निर्देश दिए हैं.
फतेहपुर की रिन्द नदी में नहाने गए छह दोस्तों में से चार की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को रेस्क्यू टीम और गांव वालों की मदद से सुरक्षित बचाया गया. यह दर्दनाक हादसा कुनुहा का डेरा के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.